परफेक्ट फिगर की मालिकिन केली ब्रुक

By: Nov 11th, 2017 12:08 am

आजकल परफेक्ट फिगर के लड़कियां क्या-क्या नहीं करतीं। इस परफेक्शन के लिए वे जिम से लेकर सर्जरी तक का सहारा लेती हैं, लेकिन परफेक्ट फिगर क्या है ये वो खुद नहीं जानतीं। परफेक्ट फिगर वाली लड़की इस दुनिया में केवल एक ही है, जिस पर वैज्ञानिकों ने भी मुहर लगा दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर दुनिया में किसी लड़की का फिगर परफेक्ट है तो वह यही है। केली ब्रुक अपनी सेक्सी और परफेक्ट फिगर के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। टेक्सस यूनिवर्सिटी ने केली को दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला कहा है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि केली हर मामले में परफेक्ट हैं। उनका फिगर 1.68 मीटर लंबाई और 99-63-91 फिगर ही एक महिला का परफेक्ट फिगर होना चाहिए। मॉडल, एक्ट्रेस और टीवी प्रेजेंटर केली ब्रुक को उनके फिगर के लिए सेक्स सिंबल भी कहा जाता है। केली ने कई फिल्मों और टीवी सीरीज में भी काम किया है। उनके जैसे फिगर की लड़कियां ख्वाहिश रखती हैं। साल 2005 में उन्हें एफएचएम मैगजीन ने केली को दुनिया की सबसे सेक्सी वूमन का खिताब दिया था। इसके अलावा इस मैगजीन के सालाना दुनिया की सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में केली साल 1998 से शामिल हो रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App