प्याज शतक को तैयार, बल्ह की फूलगोभी बेकार

By: Nov 27th, 2017 12:15 am

हिमाचल में एक महीने में सौ रुपए किलो दाम के आसार

सोलन  – प्याज का रेट लगातार शतक की तरफ आगे बढ़ रहा है। 15 दिन में प्याज का रेट 40 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले एक महीने में प्याज 100 रुपए प्रति किलो तक बिक सकता है। प्रदेश में प्रतिदिन करीब 250 से 300 टन प्याज की खपत होती है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से प्याज की सप्लाई डिमांड के मुताबिक नहीं आ रही। सप्लाई में 15 से 20 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। यहीं वजह है कि प्याज का रेट लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि प्रतिदिन रेट में दो से तीन रुपए का इजाफा हो रहा है। बेकाबू प्याज का रेट आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है। केंद्र सरकार प्याज का आयात पाकिस्तान व बांगलादेश से करने पर विचार कर रही है, लेकिन फिलहाल इस कार्य में भी एक माह से अधिक का समय लग सकता है। यदि आने वाले दिनों में भी प्याज की सप्लाई डिमांड के मुताबिक नहीं हुई, तो लोगों को 100 रुपए किलो तक प्याज खरीदना पड़ सकता है। प्याज के बढ़ते रेट के बाद इस बात की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि इसकी राशनिंग नहीं हो रही हो। मार्केट कमेटी सोलन के सचिव प्रकाश कश्यप का कहना है कि फिलहाल रेट घटने की संभावना नहीं है। 15-20 दिन के बाद प्याज के रेट कम हो सकते हैं। मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र का प्याज देश में 80 प्रतिशत खपत पूरी करता है। इन राज्यों में प्याज की नई फसल तैयार होने में एक महीना लग सकता है। ऐसे में डिमांड पूरी कर पाना काफी मुश्किल है। केंद्र सरकार कोचि बंदरगाह से भी प्याज का आयत करने पर विचार कर रही है, फिलहाल इस दिशा में कोई खास प्रयास नहीं हो पाए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App