प्रियंका ने मेगन-प्रिंस को दी बधाई

By: Nov 29th, 2017 12:07 am

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और हालीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्कल को दुनियाभर से बधाईयां मिल रही हैं। बालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमरीकी अभिनेत्री मेगन मार्कल को प्रिंस हैरी से सगाई की बधाई दी। प्रियंका ने सगाई की घोषणा के बाद ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। प्रियंका ने जोड़े की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी को बधाई, मेग तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। तुम हमेशा सर्वश्रेष्ठ की हकदार हैं, हमेशा मुस्कुराती रहो। मार्कल और प्रियंका कथित तौर पर कुछ वर्ष पहले वार्षिक एले वुमेन इन टेलीविजन डिनर के दौरान मुलाकात के बाद दोस्त बन गए थे। मार्कल अमरीकन टीवी सीरीज ‘सूट्स’ में अहम किरदार निभा चुकी हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा टीवी शो ‘क्वांटिको’ की लीड एक्ट्रेस हैं। दोनों करीबी दोस्त हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-दूसरे के साथ पार्टी करते हुए तस्वीर साझा कर चुकी हैं। बता दें, ब्रिटेन राजघराने के प्रिंस हैरी हालीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्कल से जल्द ही शादी करने वाले हैं। एक आधिकारिक घोषणा में इसकी जानकारी दी गई। दोनों की इसी महीने मंगनी हुई थी, उनकी मंगनी होने के साथ ही महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया था कि दोनों शादी करेंगे या नहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App