फिर से रूटों पर दौड़ी सरकारी बसें

By: Nov 11th, 2017 12:01 am

शिमला — हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगे होने के चलते पेश आई अव्यवस्था शुक्रवार को पटरी पर लौट आई है। निगम प्रबंधन का दावा है कि शुक्रवार को अधिकांश रूटों पर निर्धारित समय अवधि पर बसों की आवाजाही हुई। जिसके चलते दिक्कते झेल रहे लोगों को दिक्कतों से निजात मिली। बताते चले कि एचआरटीसी की 1200 के करीब बसे चुनावी ड्यूटी पर थी, जिसके चलते कई रूट प्रभावित होने से जनता को दिक्कते झेलनी पड़ी। बसों के चुनावी ड्यूटी में होने से 7, 8 व 9 नवंबर को लोगों को दिक्कतें पेश आई। निगम के मंडलीय प्रबंधक अवतार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को निर्धारित समय अवधि पर सभी रूटों में बसें भेजी गईं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App