बड़सर में भ्रष्टाचार का करूंगा खात्मा

By: Nov 1st, 2017 12:10 am

नुक्कड़ सभाओं में आजाद उम्मीदवार सीताराम भारद्वाज का ऐलान, लोगों से वोट की अपील

बड़सर — विधानसभा क्षेत्र बड़सर से निर्दलीय प्रत्याशी समाजसेवक एवं पूर्व सैनिक सीताराम भारद्वाज ने कहा कि बड़सर में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना ही उनकी प्राथमिकता है। मंगलवार को उन्होंने ग्राम पंचायत जजरी में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर प्रचार कर लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि बड़सर भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। हर बार विकास के नाम पर बड़सर की जनता से विश्वासघात होता रहा है। पिछले 20 वर्षों में बड़सर को सिर्फ विकास के नाम पर सपने दिखाए गए हैं। हकीकत यह है कि बड़सर में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हो पाया। बड़सर में विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति की गई है। उन्होंने कहा कि जो स्वयं कुछ नहीं कर सकते वही समाजसेवा के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच रहे हैं और जनसेवा ही उनका कर्म तथा धर्म है। लोगों के बीच जाकर पता चल रहा है कि बड़सर की जनता की परेशानी क्या है। उन्होंने कहा कि बड़सर की जनता को उसका हक दिलाया जाएगा। इस बार विकास के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने जनसेवा के लिए बड़सर की जनता से महज पांच साल का समय मांगा। बड़सर को मूलभूत सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। वर्षों तक जिन सुविधाओं के लिए बड़सर तरसा है, वे सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। बड़सर की जनता को उसका हक दिलाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App