बलात्कारियों की हो नसबंदी

By: Nov 5th, 2017 12:05 am

ग्रेट ग्रैंड मस्ती और सनम रे जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं उर्वशी रौतेला ने भी मी टू कैंपेन के पक्ष में आवाज उठाई है। उनका मानना है कि महिलाओं को कमजोर नहीं समझा जाना चाहिए। वे लड़ सकती हैं और अपने लिए न्याय भी पा सकती हैं। उर्वशी ने कहा, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में नाकाम रहने के लिए हम सब जिम्मेदार हैं। महिलाएं पूरी दुनिया में कमजोर नहीं हैं। वे मजबूत हैं। महिलाओं को सशक्त दिखाना मेरी फिल्मों का भी मकसद है। जहां तक दुष्कर्मियों को सजा दिए जाने की बात है तो ऐसे लोगों की नसबंदी कर देनी चाहिए। इसी तरह से यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोका जा सकता है। बता दें कि उर्वशी ने सनी दियोल स्टारर सिंह साब दि ग्रेट से 2013 में डेब्यू किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App