भाजपा ने छीन ली रोजी-रोटी

By: Nov 1st, 2017 12:10 am

कांग्रेस कैंडीडेट राम लाल ठाकुर ने जड़ा आरोप

नयनादेवी  — नयनादेवी से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने मंगलवार को भी विकास के मसले पर बीजेपी प्रत्याशी रणधीर शर्मा पर हमला बोला। उन्होंने पंजाब राज्य की सीमा से सटे औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई के बारे में बताया कि इस क्षेत्र का निर्माण कांग्रेस सरकार के समय ही हुआ और यह औद्योगिक क्षेत्र हजारों लोगों की रोजी रोटी चला रहा था उसे भाजपा सरकार ने अपने शासन में बर्बाद करके रख दिया, जिसके चलते हजारों लोगों की रोजी छिन गई। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने राजपूत बस्ती झीडि़यां, मुस्लिम बस्ती झीडि़या, नंद बैहला, दबट, इलेवाल, जड़ौरी, खंड समतैन में नुक्कड़ सभाएं करते हुए जनता को बताया कि नयनादेवी में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के माध्यम से 2575 पेंशन लगवाई। मुख्यमंत्री रिलीफ फंड की मदद से बीमार लोगों को एक करोड़ की राशि दिलवाई। यही नहीं विधानसभा क्षेत्र में सरकार ने श्रमिक कल्याण के माध्यम से श्रमिक परिवारों के लिए वॉशिंग मशीन, इंडक्शन चूल्हे और उनकी बेटियों की शादी के लिए धनराशि प्रधान करवाई। रामलाल ठाकुर ने कहा कि अब कांग्रेस सरकार की कोशिशों के चलते ही इसको दोबारा सुचारू रूप से चलाने की प्रक्रिया शरू हुई। उन्होंने कहा कि मनरेगा एक ऐसी योजना थी, जो कांग्रेस और देश की बहुत बड़ी उपलब्धि थी जिसकी वजह से सबको रोजगार मिला और देश उन्नति की ओर जा रहा था मगर केंद्र सरकार ने इस योजना को रद्द करके बेरोजगारी को बढ़ावा दे दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सुई से लेकर चंद्रयान, मंगलयान तक का सफर तय कर लिया मगर ,भाजपा सरकार सिर्फ जुमलों और ओछी राजनीति के सहारे देश को गुमराह करने में सफल हुई। इस मौके पर कई भाजपा परिवारों ने कांग्रेस का हाथ थामा। इनमें लाल चंद, हरजीत सिंह मली, दयाल सिंह ठाकुर, नारायण ठाकुर, बलविंद ठाकुर, सरवण ठाकुर, संजू ठाकुर, ज्ञान चंद, सीता राम, ध्यान चंद, राजू राम, बाबूदीन, सलीम, अनवर, सुभाष, फिरोजदीन, रशीद दीन, शौकत अली और अरमान खान शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत बंगा, मस्त राम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत सिंह भी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App