मंडी के 20 पोलिंग बूथ महिलाओं के हवाले

By: Nov 2nd, 2017 12:05 am

प्रिजाइडिंग अफसर से लेकर सुरक्षा तक की निभाएंगी जिम्मेदारी

मंडी —  नारी सशक्तिकरण की ओर बढ़ाए जा रहे कई कदमों के बीच इस बार के विधानसभा चुनावों में एक नई पहल की जा रही है। जिला के हर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ में दो-दो पोलिंग बूथ ऐसे होंगे, जहां की सारी कमान महिलाओं के हाथ में ही होगी। ऐसे पोलिंग बूथ में प्रिजाइडिंग अफसर (अध्यक्षता) से लेकर सिक्योरिटी में भी महिलाएं ही तैनात होंगी।

एक पोलिंग बूथ में एक प्रिजाइडिंग अफसर, एक असिस्टेंट प्रिजाइडिंग अफसर, तीन पोलिंग एजेंट व दो सिक्योरिटी गार्ड होंगी। यानी 20 पोलिंग स्टेशन में करीब 140 महिलाएं चुनावी प्रक्रिया में भागीदार रहेंगी, जहां पूरी तरह से कमान महिलाओं के हाथों में ही होगी। खास बात यह है कि उक्त चयनित 20 पोलिंग स्टेशन में से 15 में लिंगानुपात में महिलाएं पुरुषों पर भारी पर पड़ रही हैं। 15 पोलिंग स्टेशन में महिला लिंगानुपात ज्यादा है। इनमें ममेल-एक में 1041, बनेड़-दो में 1118, भोजपुर-दो में 1013,भौर-दो में 1041, महादेव-एक में 1031, सियून में 1025, भियूली में 1052, जोगिंद्रनगर-एक में 1033, जोगिंद्रनगर-पांच में 1004, बनवार कला में 1058, धर्मपुर में 1037, दरम्याना-दो में 1120,  लोअर भगवान-एक में 1198, कसारला में 1080, बैहल-दो में 1077 लिंगानुपात है। इसके अलावा सराज के दड़ोह में सबसे कम 897 लिंगानुपात है। महिलाओं द्वारा संभाले जाने वाले पोलिंग स्टेशन में मतदाताओं की बात करें तो बनवार कलां में सबसे ज्यादा 1037 मतदाता हैं।

मंडी की इन जगहों पर तैनात रहेंगी महिलाएं

विधानसभा क्षेत्र पोलिंग स्टेशन मतदाता
करसोग करसोग-दो 496
ममेल-एक 692
सुंदरनगर बनेड़-दो 593
भोजपुर-दो 642
नाचन भौर-दो 542  
महादेव-एक 656
सराज फागरोट 552
ददोह 480
द्रंग सीयून 796
यूली 796
जोगिंद्रनगर जोगिंद्रनगर-एक 606
जोगिंद्रनगर    पांच        840
धर्मपुर  बनवारकलां    1037
                धर्मपुर        815
मंडी     धर्मयाणा दो        405
     लोअर भगवाहन-दो  233 बल्ह      करसाला             575
           बैहल-दो           593
सरकाघाट सरकाघाट एक 622
               सरकाघाट-तीन  934


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App