मत्स्य निर्यात 37871 करोड़ रुपए

By: Nov 22nd, 2017 12:02 am

नई दिल्ली— कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि देश में हाल के वर्षों में न केवल मछली का उत्पादन बढा है बल्कि रिकार्ड निर्यात किया गया है जिससे 37 हजार 871 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा प्राप्त हुई है। श्री सिंह ने विश्व मत्स्यकी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2016-17 के दौरान सर्वाधिक 37 हजार 871 करोड़ रुपए का मछली निर्यात किया गया। इस दौरान देश में कुल एक करोड़ 14 लाख टन से अधिक मत्स्य उत्पादन हुआ था।पिछले एक दशक में विश्व की मछली एवं मत्स्य उत्पादों की निर्यात औसत वार्षिक विकास दर भारत में 14.8

प्रतिशत रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App