मुर्गी करोड़ों की मालकिन

By: Nov 3rd, 2017 12:05 am

क्या आपने अक्षय कुमार के द्वारा अभिनीत फिल्म ‘एंटरटेनमेंट’ देखी है। इस फिल्म में दिखाया गया ‘एंटरटेनमेंट’ नाम का कुत्ता बिलियन डालर का मालिक होता है। फिल्म में कुत्ते के मालिक और अक्षय के पिता ने अपनी संपूर्ण संपत्ति उस कुत्ते के नाम कर दी होती है। ऐसा ही कुछ असल जिंदगी में भी हुआ है। इस दुनिया में एक मिलेनियर मुर्गी भी मौजूद है, जिसे एक आम आदमी से कहीं ज्यादा लग्जरियस लाइफ जीने की सभी सुख सुविधाएं मिली हैं। यह मुर्गी एक महंगे सभी सुख-सुविधाओं से भरपूर बंगले में रहती है। उसकी लग्जरियस कार और संपत्ति 10 मिलियन डालर की है। इस मुर्गी का नाम गिगो है, जिसे कई प्रकार की सुविधाएं मिली हैं, जिसमें नौकर, महंगी कार, बंगला, सुरक्षा गार्ड और पर्सनल शेफ तक शामिल हैं। इस मुर्गी के पास एक करोड़ डालर हैं, यानी उसके पास 67 करोड़ रुपए मौजूद हैं, जिसे उसने विरासत के तौर पर पाया है। अपने मालिक और उसकी पत्नी के मौत के बाद यह मुर्गी उसकी संपूर्ण संपत्ति की मालिक बन गई और इस मुर्गी के मौत के बाद उसके चूजे इस करोड़ो के संपत्ति के मालिक बन जाएंगे। उसके मालिक ब्रिटिश पब्लिशर माइल्स ब्लैकवेल्स को कोई भी संतान नहीं थी और उनकी पत्नी भी उनसे पहले ही मर गई। उनके पार करोड़ों की जायदाद होते हुए उसका कोई मालिक नहीं था। इसलिए उन्होंने अपनी मुर्गी को संपत्ति का मालिक बना दिया तथा कुछ संपत्ति को लोगों में दान दे दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App