राम सिंह को अध्यक्ष की कुर्सी

By: Nov 17th, 2017 12:01 am

प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी तय

 शिमला— प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव सोलन के कंडाघाट में हुए। ये चुनाव ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भेजे आब्जर्वर (पर्यवेक्षक) दिनेश जगरवाल महासचिव राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन, प्रिजाइडिंग आफिसर इंद्रजीत सिंह एवं रिटर्निंग आफिसर जेएस कंवर की देखरेख में हुए। चुनी गई कार्यकारिणी वर्ष 2017 से 2021 तक चार साल के लिए चुनी गई। इसमें अध्यक्ष पद पर राम सिंह सेहान, उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, दिलाराम धीमान व गौरव सूद, महासचिव योगेश्वर, सहसचिव ओम प्रकाश, कोषाध्यक्ष महेश कंवर तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में मधु ठाकुर, सोनु कुमारी, कपिल वत्स, मोती लाल आजाद व विनोद कुमार शामिल हैं। जल्द ही कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की नियुक्ति की भी घोषणा कर दी जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान देर तक चले विचार-विमर्श के उपरांत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, एनआईएस कोच एवं अंतरराष्ट्रीय रैफरी विनोद कुमार को प्रदेश एसोसिएशन के तकनीकी बोर्ड के मुख्य तकनीकी निदेशक, राष्ट्रीय खिलाड़ी व रेफरी लक्ष्मी मुदलियार को तकनीकी निदेशक तथा बोर्ड की सदस्य सचिव बनाया गया। गौरतलब है कि ये दोनों पद भी चार साल तक अवैतनिक तौर पर होंगे। कार्यकारिणी की रिपोर्ट एवं सूचना विधिवत तरीके से ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ  इंडिया से आए आब्जर्वर दिनेश जगरवाल ने ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया को भेज दी है। चुने गए पदाधिकारियों ने बताया कि वे प्रदेश में ताइक्वांडो खेल को और अधिक आगे बढ़ाने व इसके विकास के लिए लगन से कार्य करेंगे। नए चुने गए महासचिव योगेश्वर ने ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा देश भर में इस खेल को गति प्रदान करने में किए कार्यों को सक्षम बताते हुए कार्यकारिणी के चयन के लिए फेडरेशन से आब्जर्वर को भेजने पर आभार जताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App