रायफल मैन इंद्र सिंह की शहादत से सीएम दुखी

By: Nov 15th, 2017 12:01 am

शिमला — मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मणिपुर में हुए ब्लास्ट में रायफल मैन इंद्र सिंह की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। इंद्र सिंह मंडी जिला के पंडोह निवासी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के वीर जवान हमेशा देश की सीमाओं की रक्षाओं के लिए तैनात रहते हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि राइफल मैन इंद्र सिंह द्वारा दी गई शाहदत को प्रदेश व देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App