वीरेंद्र कंवर… कांग्रेस ने किया देवभूमि को बदनाम

By: Nov 7th, 2017 12:10 am

बंगाणा —  भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में माफियाराज को बढ़ावा दिया है। प्रदेश की जनता विकास के लिए जूझती रही और कांग्रेस अपने चाटुकारों को खुश करने में लगी रही। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के नए-नाए कारनामें कर प्रदेश की देवभूमि को बदनाम किया है। जबकि केंद्र सरकार ने विकास के नए-नए आयाम स्थापित कर देश को गौरवान्वित किया है। मोदी सरकार की नीतियों का लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर सोमवार को ग्राम पंचायत बुढवार खोली व टीहरा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊना में परिवर्तन रैली से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और कांग्रेस नेताओं की हवा निकल गई है। प्रदेश में भाजपा 50 प्लस सीटें जीत सरकार बनाएगी। विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व कांग्रेस के नेताओ ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के साथ भेदभाव की राजनीति की है। पिछले पांच वर्ष में सत्ता में होने के बावजूद क्षेत्र के लिए झूठी घोषणाएं कीं और पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत विभिन्न योजनाओं का काम राजनीतिक द्वेष की भावना से ठप करके रखा। इससे क्षेत्र विकास के मामले में पूरी तरह से पिछड़ गया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और प्रदेश में भाजपा के सत्तासीन होते ही विकास को नए पंख लगेंगे और कांग्रेस के कुशासन से जनता मुक्त हो जाएगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान टीहरा के प्रधान अजय शर्मा, राम स्वरुप अध्यक्ष युवा मोर्चा, कै. प्रीतम डढवाल, राजेंद्र मलांगड़, मुख्त्यार सिंह, रोशन लाल, विपिन शर्मा, प्रकाश चंद, सुरेंद्र सिंह, संजीव सिंह, प्रेम चंद, मोहिंद्र सिंह, सोनी, बहादुर सिंह, मक्खन सिंह, रतन चंद, अश्वनी कुमार सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उधर, कुटलैहड़ क्षेत्र के बुढवार व टीहरा के आधा दर्जन लोगों ने भाजपा का दामन थामा हैं। भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर ने सभी को पटके पहनाकर भाजपा में शामिल किया है और कहा कि सभी को पार्टी में हर संभव मान-सम्मान दिया जाएगा। ग्राम पंचायत प्रधान रजनी वाला कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई। जबकि ग्राम पंचायत टीहरा की पूर्व प्रधान दर्शना देवी, मुख्त्यार सिंह, महिंद्र सिंह निवासी बुढवार तथा चुकाठ निवासी गौरव पठानिया ने भी भाजपा का दामन थामा हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App