व्हाट्सऐप ठप, थम गया संसार

By: Nov 4th, 2017 12:01 am

संदेश भेजने वाली विश्व प्रसिद्ध सेवा व्हाट््सऐप शुक्रवार सुबह कुछ समय के लिए तकनीकी खामी के कारण बंद रहने के बाद फिर सामान्य हो गई। व्हाट््सऐप सेवा सुबह स्वतः क्रैश हो गई और अनेक देशों में लोगों को संदेश भेजने के लिए दूसरे साधनों का इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ा। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार फेसबुक  के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट््सऐप में सुबह से ही कुछ दिक्कतें आ रही थीं और भारत, आयरलैंड, रूस, मलेशिया, चेक गणराज्य, इजरायल, स्पेन, केन्या, तुर्की, इटली, मिस्र तथा सर्बिया में इस सेवा का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारत, सिंगापुर, मोजांबिक, वियतनाम और इराक में भी इस सेवा के चरमराने की रिपोर्ट हैं। व्हाट््सऐप के आधिकारिक ट््विटर चैनलों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App