शादी से एक दिन पहले दुल्हन गायब

By: Nov 26th, 2017 12:15 am

नादौन के एक गांव में पेश आया वाकया, धरी की धरी रह गई विवाह की तैयारियां

नादौन  – शादी से एक दिन पहले दूल्हे के अरमान टूट कर चकनाचूर हो गए। होने वाली दुल्हन एक दिन पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की सरकारी नौकरी करती है। उसकी एक शादी पहले हो चुकी थी। वह भी सरकारी नौकरी में कार्यरत था। तलाक देने के बाद दूसरी शादी करने जा रही महिला का पति भी सरकारी विभाग में कार्यरत है। वहीं महिला जिस लड़के के साथ भागी है व नौकरी की तलाश में है।  जानकारी के अनुसार उपमंडल नादौन के साथ लगते गांव में यह वाकया पेश आया है। शादी की खुशी के माहौल के बीच सूचना आई कि होने वाली दुल्हन  घर से गायब है तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। दूल्हे राजा को भी समझ नहीं आ रहा था कि इतने दिनों से विवाह की तैयारियों में लगे अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को कैसे इसके बारे में बताए।  उसने सोचा था कि वह बारात लेकर दुल्हन लेने जाएगा, वहीं अब पता चला कि होने वाली दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार है। लड़की के घर में तो खुशियों का माहौल दुख में बदल गया है। लड़के के घर में तो विवाह की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थीं। लड़की के घर में  बारात लेकर आने वाले दूल्हे के स्वागत की तैयारियां भी अंतिम चरण पर थी। इसी बीच लड़की के घर में पता चला कि दुल्हन बनने जा रही लड़की घर से लापता हो गई है। परिजनों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, परंतु उसका कोई पता नहीं चला। थक हारकर उन्होंने इसकी सूचना लड़के वालों को समय पर देने में ही भलाई समझी। पता चला है कि गत कुछ माह पूर्व ही लड़की का पहले पति के साथ तलाक हुआ था।  इस घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App