संतोषगढ़ में दिनदहाडे़ बाइक ले उड़े शातिर

By: Nov 9th, 2017 12:05 am

संतोषगढ़ —  संतोषगढ़ नगर में दिनदहाड़े शातिरों ने घर से एक पल्सर बाइक को चुरा लिया। दोपहर को हुई इस चोरी की घटना से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। पीडि़त वरुण पराशर ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। वरुण पेशे से ठेकेदार है। पुलिस को दी शिकायत में वरुण ने बताया कि गुरुवार को इसने अपनी पल्सर बाइक नंबर (एचपी-20सी-5891) काले रंग की घर के बाहर ही खड़ी की थी। जब यह वापस घर से आया तो बाइक वहां नही थी। काफी ढूंढने पर भी बाइक का कहीं कोई पता नही चला। इसके बाद बाइक चोरी होने की शिकायत पुलिस चौकी संतोषगढ़ में दर्ज करवाई। इससे पहले भी संतोषगढ़ से बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। डीएसपी गोपाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App