सवा दो महीने के सोना सबसे सस्ता

By: Nov 7th, 2017 12:04 am

नई दिल्ली — वैश्विक स्तर पर सोने में गिरावट के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी मांग सुस्त रहने से इस पर दबाव रहा। सोना 65 रुपए टूटकर सवा दो महीने के निचले स्तर 30135 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत बढ़ने से स्थानीय स्तर पर भी इसमें तेजी रही। यह 50 रुपए सुधरकर 40050 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1268.61 डालर प्रति औंस के भाव बिका। एक समय यह एक सप्ताह के निचले स्तर 1265.16 डालर प्रति औंस तक भी उतर गया था। वहीं, भविष्य में मांग बढ़ने की उम्मीद में दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 1.7 डालर की बढ़त में 1270.90 डालर प्रति औंस बोला गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App