सांसद ने जवाहर ठाकुर को मांगे वोट

By: Nov 6th, 2017 12:05 am

मंडी —  द्रंग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जवाहर ठाकुर इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। लंबे अरसे के बाद द्र्रंग में कमल खिलने वाले हैं। दं्रग क्षेत्र के पनारसा व नगवाईर्ं में चुनावी नुक्कड़ जनसभाओं के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी जवाहर ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए सांसद रामस्वरूप शर्मा ने ये शब्द कहे। उन्होंने कहा कि दं्रग क्षेत्र में कांग्रेस अपना विश्वास खो चुकी है तथा इस क्षेत्र में जो विकास होना चाहिए था वह नहीं हो पाया है। भाजपा के प्रत्याशी जवाहर ठाकुर ईमानदारी व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हैं तथा उनकी जीत से दं्रग में संपूर्ण विकास होगा। कांगे्रस के भ्रष्टाचार से दं्रग क्षेत्र की जनता तंग हो चुकी है तथा जो झूठ व फरेब की राजनीति की है, उसका भी अब दं्रग की जनता जवाब  देने वाली है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस बार दं्रग में कमल खिलाएं। द्रंग विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जवाहर ठाकुर ने रविवार को विजणी, भयूली, नसलोह, मैगल, पाली, साहल, डलाह, हर ग्रांव, बसेहड़, पदवाहण, गवाहण, कुफरी, लोहडा, और झटींगरी सहित अन्य क्षेत्रों का चुनावी दौरा किया। इस दौरान द्रंग क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के संतोष कुमार, विनोद कुमार, बलविंद्र कुमार, रोशन लाल, चंद्रमणी, राम राथ, विरेंद्र कुमार, मिंटू , तीर्थ राज कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी जवाहर ठाकुर  ने समस्त लोगों का स्वागत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App