सीएम ने किया सरकाघाट से भेदभाव

By: Nov 2nd, 2017 12:02 am

पटड़ीघाट —  सरकाघाट विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी कर्नल इंद्र सिंह ने विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा किया और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में वोट डालने का आग्रह किया। उन्होंने बुधवार को चौक, जाजर, चैल, दमसेहड़ा, जमसाई, कलश बाजार,  बेहड़, कुनालग, खलार्ड आदि गांवों का दौरा किया और अपने पक्ष में वोट मांगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पांच वर्ष वीरभद्र सिंह को सरकाघाट गांवों में आने का समय नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कई बार आने की घोषणा की, लेकिन इसके बाद भी नहीं आए और सरकाघाट का विकास रोक कर रखा। उन्होंने कहा कि सरकाघाट की दर्जनों ऐसी योजनाएं हैं जो कि इस सरकार ने पूरी नहीं होने दीं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार ने सरकाघाट के साथ सिर्फ भेदभाव किया है, लेकिन अब भाजपा सरकार बनने के बाद क्षेत्र का विकास जोर पकडे़गा और प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जब बैठेंगे तो रुकी हुई योजनाओं को गति मिलेगी। इस मौके पर मंडल महामंत्री केएल राणा, सचिव अमित धूमल, प्रधान चौक शांता देवी, प्रधान जंजैहल नेकराम, परसदा हवानी उपप्रधान सतपाल, मेघ सिंह पंचायत सदस्य  फतेहपुर, नागेंद्र नेगी, आशा देवी, कल्पना देवी, पवन ठाकुर, कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App