सुजानपुर में खुलेगा मुख्यमंत्री कार्यालय

By: Nov 3rd, 2017 12:10 am

हमीरपुर  —  सुजानपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय खोला जाएगा, जिससे सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अपने कामों के लिए शिमला नहीं जाना होगा, उनके सभी काम सुजानपुर के मुख्यमंत्री कार्यालय से ही होंगे। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अब सुजानपुर की जनता को विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुनना है, जिससे वह सुजानपुर के विकास के लिए प्रदेश के होने वाले मुख्यमंत्री को जिताएं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर ऐतिहासिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण शहर है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाएगा, जिससे शहर की सौंदर्यता बढ़ेगी और शहर के लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ऐतिहासिक और खूबसूरत सुजानपुर के चौगान का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और इसके चारों ओर आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट एंड सपोर्ट की अपील की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App