हरप्रीत ने किया डोर-टू-डोर प्रचार

By: Nov 7th, 2017 12:05 am

नालागढ़ —  नालागढ़ विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व विधायक स्व. हरिनारायण सैणी के भतीजे हरप्रीत सैणी ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज करते हुए अपनी टीमों सहित क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों व नालागढ़ शहर में लोगों से समर्थन मांगा। हरप्रीत सैणी ने सोमवार को नालागढ़ शहर के मुख्य बाजार व वार्डो में डोर टू डोर प्रचार कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। हरप्रीत सैणी ने कहा कि प्रचार के दौरान उन्हें क्षेत्र के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। हरप्रीत ने कहा कि सैणी परिवार सदैव जनता की भलाई के लिए प्रयासरत रहा है और पूर्व विधायक स्व. हरिनारायण सैणी के दिखाए गए समाजसेवा के सेवाभाव से कार्य कर रहा है। हरप्रीत सैणी ने कहा कि नालागढ़ विस क्षेत्र में वह स्व. हरिनारायण सैणी के सपनों को पूरा करने व जनता की सेवा करने के मकसद से राजनीति में आए हैं, उन्होंने कहा कि सैणी परिवार का एकमात्र लक्ष्य नालागढ़ विस क्षेत्र व क्षेत्र की जनता की सेवा करना रहा है, इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता भलीभांति जानती है कि विकास कौन करवा सकता है विकास के नाम पर विधायक ने लोगों को गुमराह किया है, जबकि हकीकत इसके विपरीत है। इसका उदाहरण नालागढ़ की सड़कें बयान करती है। उन्होंने कहा कि विधायक जिस विकास की बात कर रहे हैं वह लोगों को नजर तो आ नहीं रहा। हरप्रीत सैणी ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. हरिनारायण सैणी ने हमेशा क्षेत्र के विकास को तरजीह दी है और उन्होंने नालागढ़ विस क्षेत्र में मैदानी क्षेत्र के साथ पहाडी क्षेत्रों में भी अथाह विकास करवाया है, यही कारण कि सैणी परिवार से लोग खास लगाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि सैणी परिवार ने विकास को लेकर कभी किसी पंचायत, गांव के साथ भेदभाव नहीं किया। हरप्रीत सैणी ने पूर्व मंत्री हरिनारायण सैणी द्वारा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों का भी बखान किया। उन्होंने आगामी नौ नवंबर को अपने चुनाव चिन्ह ट्रक को वोट करने की अपील की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App