हरप्रीत ने रामशहर, गडौन, बैहली में मांगे वोट

By: Nov 5th, 2017 12:10 am

आजाद प्रत्याशी सैणी ने कई गांवों का दौरा कर जुटाया जनसमर्थन

नालागढ़ — नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री स्व. हरिनाराययण सैणी के भतीजे आजाद प्रत्याशी हरप्रीत सैणी ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज करते हुए पहाड़ी क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर लोगों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। हरप्रीत सैणी ने पहाड़ी क्षेत्र रामशहर, गडौन, बैहली आदि का दौरा कर वोट मांगे। उन्होंने नौ नवंबर को अपने चुनाव चिन्ह ट्रक को वोट करने की अपील की। हरप्रीत सैणी ने कहा कि उनके ताया स्व. हरिनारायण सैणी के सपनों को पूरा करने के लिए वह चुनाव मैदान में उतरे है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री के जो विकास कार्य अधूरे रह गए है वह उन्हे पूरा करना चाहते है और इसी उद्देश्य के साथ वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक स्व.हरिनारायण सैणी ने हमेशा क्षेत्र के विकास को तरजीह दी है और उन्होंने नालागढ़ विस क्षेत्र में मैदानी क्षेत्र के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी अथाह विकास करवाया है, यही कारण कि सैणी परिवार से लोग खास लगाव रखते है। उन्होंने कहा कि सैणी परिवार ने विकास को लेकर कभी किसी पंचायत, गांव के साथ भेदभाव नहीं किया। हरप्रीत सैणी ने पूर्व मंत्री हरिनारायण सैणी द्वारा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यो का भी बखान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा , ताकि लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्हांने कहा कि ताया हरिनारायण सैणी ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में अथाह विकास करवाया और क्षेत्र में हरित क्रांति लाए। उन्होंने कहा कि उनका परिवार राजनीति में न रहते हुये भी समाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि सैणी परिवार दोबारा राजनीति में आकर लोगों से जुड़ेगा और अपनी सेवाएं देते हुए क्षेत्र में सड़कें, शिक्षा व स्वास्थ्य की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App