हरियाणा में पहुंचा 68.33 लाख मीट्रिक टन धान

By: Nov 27th, 2017 12:02 am

चंडीगढ़ – हरियाणा की मंडियों में अब तक 68.33 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 64.77 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई थी। धान की कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 58.70 लाख मीट्रिक टन से अधिक और मिलरों व डीलरों द्वारा 9.62 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई। उन्होंने बताया कि कुल आवक में से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 27.36, हैफेड ने 19.17, हरियाणा भांडागार निगम ने 6.40, कृषि उद्योग निगम ने 5.56 और भारतीय खाद्य निगम ने 19.667 लाख टन से अधिक की खरीद की है। अब तक जिला करनाल में सर्वाधिक 14.47 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई, जबकि जिला कुरुक्षेत्र में 12.12 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई। इसके उपरांत जिला कैथल में 8.87 लाख मीट्रिक टन से अधिक, अंबाला में 7.86 लाख मीट्रिक टन से अधिक, फतेहाबाद में 8.22, यमुनानगर में 6.04,  जींद में 4.20, सिरसा में 2.28, पानीपत में 1.30 लाख, पंचकूला में 1.30, गुरुग्राम में 2469 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App