800 मीटर दौड़ में रोहित का कोई सानी नहीं

By: Nov 16th, 2017 12:05 am

धर्मशाला —  राजकीय उच्च पाठशाला बंडोल ज्वालामुखी में बाल उमंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सैकड़ों लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा बंडोल की नन्हीं छात्राओं ने जहां बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर अपनी प्रस्तुति देकर सबका मनोरंजन किया, वहीं महत्त्वपूर्ण संदेश भी दिया। बंडोल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें नर्सरी से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं में सूई धागा दौड़ में लड़कियों में अक्षिता व नेहा पहले स्थान पर रही, जबकि विमला और सानिया दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार लड़कों की प्रतियोगिता में अश्वनी और सुरजीत ने प्रथम व दीक्षित और साहिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में लड़कों के वर्ग में अंश पंत प्रथम, अरविंद द्वितीय व साहिल कौंडल तृतीय स्थान पर रहे। सौ मीटर लड़कियों के वर्ग में विमला प्रथम, रिशु द्वितीय तथा संजना तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में रोहित शर्मा प्रथम, राहुल द्वितीय तथा अरविंद तृतीय स्थान पर रहे। लांग जंप में निखिल जस्सल प्रथम, साहिल व रोहित द्वितीय तथा अमित तृतीय स्थान पर रहे। मटका दौड़ में अंजलि विजयी रही। शॉटपुट में निखिल जस्सल प्रथम, रोहित शर्मा द्वितीय व अंश पंत तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी में दसवीं कक्षा की टीम विजयी रही। इसी प्रकार प्राथमिक कक्षा के बच्चों की खेलों में लड़कों की बाधा दौड़ प्रतियोगिता में अवनीत प्रथम, अतुल द्वितीय व हर्षित शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार लड़कियों के वर्ग में रितिका प्रथम, वंशिका द्वितीय व सिमरन तृतीय स्थान पर रही। गुब्बारा दौड़ में अर्णव प्रथम व सिमरन द्वितीय स्थान पर रहे। स्पून रेस में वरुण प्रथम व रित्विका द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा स्थित धर्मशाला की सचिव न्यायाधीश नेहा देहिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान नेहा देहिया ने छात्रों को कानून की जानकारी दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App