यमुनानगर में मनाया संविधान दिवस
यमुनानगर – जिला प्रशासन द्वारा जिला सचिवालय के सभाकक्ष में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों एव कर्मचारियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम उपायुक्त रोहतास सिंह खरब की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त खरब ने कहा कि भारत में 26 नवंबर को हर वर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था और 26 जनवरी, 1950 को इसे लागू किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 26 नवंबर को रविवार को अवकाश होने के कारण सरकार ने निर्देशानुसार 27 नवंबर को जिला के सभी शिक्षण संस्थानों में संविधान दिवस आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर को भारत के संविधान का जनक कहा जाता है। उन्होंने कहा भारत के प्रत्येक नागरिक को अनेक अधिकार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक होना एक सभ्य नागरिक का कर्तव्य है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App