अब पहले से ज्यादा बढ़ गई जिम्मेदारी

By: Dec 26th, 2017 12:05 am

पांवटा साहिब — पांवटा साहिब विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने कहा है कि अब उनकी जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बढ़ गई है। वह पांवटा लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सभी कार्यकर्ताओं ने उनको रिकार्ड मतों से जिताया है अब उनकी पहले से ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसलिए पांवटा की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई है और एक युवा को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसलिए मंत्री बनाना उनके अधिकार क्षेत्र में है। उसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि वह पांवटा के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे। यहां के अधूरे काम पूरे होंगे। इलाके की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरी होंगी। पांच साल की अधूरी योजनाओं को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांवटा को पर्यटन विकास, रोजगार के संसाधन जुटाने, सड़कों, पुलों का निर्माण, सिंचाई व पेयजल की योजनाओं सभी तरह से विकास करके पांवटा को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। पांवटा ही नहीं बल्कि सिरमौर जिला में पर्यटन की संभावनाओं को तलाश कर उस पर कार्य किया जाएगा। पांवटा को रेलवे लाइन से भी जोड़ा जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, महामंत्री अरविंद गुप्ता, दिनेश नेगी, डा. प्रेम गुप्ता, पूनम गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णा धीमान, पूर्व नप अध्यक्ष संजय सिंघल, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष पवन चौधरी, भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य चरनजीत चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नसीम नाज, हितेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अजय मेहता, बेनजीर, हितेंद्र कुमार, युवा नेता राहुल सरीन, पांवटा ब्लॉक समिति अध्यक्ष रमेश तोमर, स्नेह दत्ता, अनिल चौधरी, राहुल चौधरी, बलबीर चौहान, बिशन चौहान ठेकेदार, कल्याण सिंह, शिवानी भंडारी, पंचायत प्रधान राकेश महरालू, पंचायत प्रधान सुनील चौधरी, राजेश कुमार, सीमा देवी, अनीता देवी व अविनाश सैणी आदि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुखराम को मंत्री बनाने की उठी मांग

पांवटा साहिब विश्राम गृह में आयोजित भाजपा की बैठक में सबसे पहले भाजपा पदाधिकारियों ने जयराम ठाकुर को प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनको हार्दिक बधाई दी गई। इसके बाद मंडल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने की मांग की है। मंडल प्रधान देवेंद्र चौधरी ने कहा कि, जिस प्रकार पांवटा की जनता ने सुखराम चौधरी को भरपूर समर्थन दिया है उसी प्रकार पार्टी हाईकमान को भी जनता की भावनाओं की कद्र करते हुए उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता ने भी सुखराम चौधरी को प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल करने की सरकार से मांग उठाई। इससे पूर्व विधायक बनने के बाद पहली बार बैठक में पहुंचे सुखराम चौधरी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App