आर्यभट्ट सदन ने चमकाया नाम

By: Dec 3rd, 2017 12:05 am

 पालमपुर — चाय नगरी अग्रणी शिक्षण संस्थान डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय अंतर सदन खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें स्कूल के आर्यभट्ट सदन ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर बाजी मारी। टेगोर सदन दूसरे तथा हंस राज सदन तीसरे स्थान पर रहा । समापन समारोह के केंद्रीय विद्यालय पालमपुर सेना कैंप के प्रधानाचार्य ललित गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने इस मौके पर खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया।  स्कूल के प्रधानाचार्य बीके यादव ने इस मौके पर मुख्यातिथि व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। 200 मीटर रेस में छठी कक्षा की अनुष्का ने पहला,  रिशिका ने दूसरा तथा अन्वेषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।  स्टैंडिंग ब्रॉड जंप में अक्षत राजपूत  प्रथम, क्षितिज ठाकुर द्वितीय व आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार टनल रिले दौड़ में सातवीं कक्षा के हंसराज सदन ने पहला, टेगोर ने दूसरा व आर्यभट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट प्रतियोगिता में आर्यन वर्मा ने प्रथम, व्रिक्रम कटोच ने दूसरा तथा अमित सचदेवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  100 मीटर दौड़ में  अनुष्का  प्रथम,  रिषिका दूसरे तथा अन्वेषी तीसरे स्थान पर रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App