एकल गान प्रतियोगिता में शालिनी प्रथम

By: Dec 7th, 2017 12:05 am

 घुमारवीं — राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट में इंटर हाऊस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठशाला के प्रधानाचार्य देवराज प्रेमी ने की। इस मौके पर एसएमसी प्रधान व कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा पाठशाला के सभी अध्यापक व गैर शिक्षक वर्ग भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के तहत पाठशाला परिसर में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं जलेबी दौड़, मेंढक दौड़, बोरी दौड़, चम्मच दौड़, मटका फोड, तीन टांगों वाली दौड़, एकल गान व समूह गान का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिताओं की प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में अनन्या व रितिका रमण समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि टैगोर समूह की मीनाक्षी और अंजना ने दूसरा तथा गांधी समूह की भूमिका और शगुन ने तीसरा स्थान झटका। जलेबी दौड़ में रमन हाऊस की तमन्ना व आरती प्रथम, टैगोर हाउस की अंकिता व कोमल द्वितीय रही। लड़कों के वर्ग में रमन हाऊस के अंकित प्रथम, गांधी हाउस के आर्यन द्वितीय व उज्ज्वल तृतीय स्थान पर रहे। एकल गान में रमन हाउस की शालिनी ने प्रथम, गांधी हाउस की लता ने द्वितीय, सुभाष हाउस की कविता ने तृतीय स्थान हासिल किया। समूहगान प्रतियोगिता में गांधी हाउस की दीक्षा ने प्रथम, रमन हाउस कि ज्योति ने द्वितीय और सुभाष हाउस की पिंकी ने तृतीय स्थान हासिल किया। बोरी दौड़ स्पर्धा में रमन हाऊस की कृतिका ने प्रथम, टैगोर हाउस की स्माइल ने द्वितीय और सुभाष हाउस की प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं लड़कों के वर्ग में टैगोर हाउस के नीरज प्रथम, गांधी हाउस के अभय द्वितीय और रमन हाउस के करण भाटिया तृतीय स्थान पर रहे। मटका फोड़ में गांधी हाउस का विशाल प्रथम स्थान पर रहा। चम्मच दौड़ में गांधी हाउस की। कोमल ने प्रथम, नीतिका टैगोर हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में अक्षय टैगोर हाउस ने प्रथम, रमन हाउस के पीयूष ने द्वितीय और सुभाष हाउस के राजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीन टांगों वाली दौड़ में गांधी हाउस की शगुन और लता ने पहला टैगोर हाउस की तमन्ना और प्रतिभा में दूसरा स्थान हासिल किया। म्यूजिकल प्रतियोगिता में रमन हाउस की प्रियंका तथा सुभाष के मुकेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। रस्साकशी में रमन हाउस प्रथम रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App