कृष्ण सिंह जम्वाल को अध्यक्ष की कुर्सी

By: Dec 15th, 2017 12:01 am

बिलासपुर— बिलासपुर नगर में गुरुवार को राज्य विद्युत बोर्ड मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन की बैठक प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण सिंह जम्वाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में भारतीय विद्युत मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री व राष्ट्रीय संगठन मंत्री निरंजन विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कृष्ण सिंह जम्वाल को प्रदेश अध्यक्ष, मदन सिंह, दीप राम शर्मा, सरला शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, सुरेंद्र कुमार, जीत राम वर्मा कुमारी संतोष को उपप्रधान, राजेश गुप्ता महामंत्री, रूपेंद्र शर्मा संगठन मंत्री, प्रकाश शर्मा वित्त सचिव, ललित सेन लेखा प्रशिक्षक, प्रमोद शर्मा प्रेस सचिव, संसार चंद, देवी सिंह, रूप लाल शर्मा, हेमंत कुमार थापा, नीरज कुमार, संजीव जरेट, संतोष कुमारी, अपलिका को संयुक्त सचिव व जयदेव को मुख्य सलाहकार चुना गया। कार्यकारिणी में जगदीश, श्याम लाल, तुलसी दास, प्रेम वर्मा,  खेम राज, रविंद्र ठाकुर, सविता शर्मा, जय कृष्ण, ओम प्रकाश शर्मा, वनिता, देविंद्रा ठाकुर, ज्योति प्रकाश, मुकेश, खेम चंद, परमजीत व सुनील कुमार को शामिल किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App