केंद्र ने राज्यों को दिए 24500 करोड़ रुपए

By: Dec 30th, 2017 12:02 am

जीएसटी से राजस्व घाटा

नई दिल्ली— पूरे देश की कर प्रणाली को एकीकृत करने वाले आर्थिक सुधार जीएसटी के लागू होने के बाद राज्यों को बड़ा राजस्व घाटा हुआ है। जुलाई-अक्तूबर तिमाही में राज्यों को हुए राजस्व घाटे को देखते हुए केंद्र सरकार ने 24500 करोड़ रुपए का मुआवजा जारी किया है। यह जानकारी शुक्रवार को सरकार ने संसद में दी। जीएसटी मुआवजे के तहत जारी हुए फंड में कर्नाटक को केंद्र से सबसे अधिक 3271 करोड़ रुपए मिले हैं। उसके बाद गुजरात को 2282 करोड़ रुपए और पंजाब को 2098 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने शुक्रवार को एक लिखित प्रश्न के जवाब में देश की वित्तीय हालत के बारे में यह जानकारी दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App