कैथल में निकली गीता झांकी

By: Dec 1st, 2017 12:01 am

कैथल – उपायुक्त  सुनीता वर्मा ने स्थानीय सूरजकुंड माता गेट से मंत्रोच्चारण के माध्यम से जिला प्रशासन एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा निकाली गई भव्य नगर शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा निकाली गई गीता की झांकी में सवार होकर गीता प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि गीता मार्ग से भटकने वाले लोगों को स्पष्ट मार्ग दिखाने में समर्थ है तथा यह पवित्र ग्रंथ सर्व मानव जाति का पथ प्रदर्शक है। इस भव्य शोभा यात्रा की अगुवाई पंच प्यारों ने की तथा यात्रा के आगे एवं पीछे सफाई कर्मी द्वारा लगातार सफाई की गई। उपायुक्त  सुनीता वर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में मोह ग्रस्त अुर्जन को गीता का अमर संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि गीता के इस अमर संदेश को घर-घर पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया तथा शहर वासियों को इस संदेश से अवगत करवाने के लिए भव्य नगर शोभा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि गीता एक पवित्र ग्रंथ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App