क्रिसमस के बाद न्यू ईयर ईव भी फीकी

By: Dec 31st, 2017 12:01 am

इस बार बर्फ की हसरतें अधूरी

शिमला — हिमाचल वासियों और सैलानियों की न्यू ईयर पर बर्फबारी की हसरत पूरी नहीं होगी। फिलहाल विंटर सीजन में अभी सफेद चांदी की संभावना नहीं है। आसमान से सफेद चांदी की संभावना नहीं है। आसमान से सफेद फुहारे बरसने का यहां सभी को इंतजार है, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो ये आस न्यू ईयर सेलिबे्रशन पर भी पूरी नहीं होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार  नववर्ष पर प्रदेश पहुंचने वाले सैलानियों को बर्फ के दीदार नहीं हो पाएंगे।  प्रदेश के शिमला, डलहौजी, धर्मशाला, कुल्लू, मनाली में हर वर्ष र्न्यू ईयर सैलिब्रे्रशन के लिए भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।  क्रिसमस सैलिब्रेशन के लिए भी भारी संख्या में सैलानी प्रदेश के पर्यटक स्थलों में पहुंचे थे। मगर प्रदेश में क्रिसमस पर मौसम शुष्क बना रहा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरनाम कुकरेजा ने बताया कि  बीते वर्ष के मुकाबले कम ही सैलानी पहुंचे हैं जिसके पीछे मौसम की बेरूखी कारण माना जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App