गोविंद ठाकुर को मंत्री बनाने से चहके

By: Dec 31st, 2017 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन  ने हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर नए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्रिमंडल और सभी विधायकों को शुभकामनाएं दी है। कंडक्टर यूनियन ने गोविंद ठाकुर को परिवहन मंत्री बनने पर बधाई दी। परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों और कंडक्टर यूनियन को पूरा विश्वास है कि गोविंद ठाकुर के नेतृत्व में परिवहन निगम अग्रणी होगा और प्रदेश कि जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा। कंडक्टर यूनियन परिवहन मंत्री के दिशा-निर्देश के अनुसार हर कार्य करने की हमेशा तत्पर रहेगी। प्रदेशाध्यक्ष प्यारे लाल कश्यप ने बताया कि यूनियन जल्दी ही मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से भेंट करेगी और निगम के उत्थान के लिए अपने विचार भी पेश करेगी। इस मौके पर प्रदेश प्रधान प्यारे लाल कश्यप महामंत्री कृष्ण चंद, उपाध्यक्ष नील कमल संगठन मंत्री बेली राम और शिमला क्षेत्र के जगदीश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App