घुमारवीं शहर के लिए जल्द बनेगा बाइपास

By: Dec 1st, 2017 12:05 am

घुमारवीं — प्रदेश का सबसे तेजी से उभरता हुआ घुमारवीं शहर अब जाम की समस्या से उभरने वाला है। इस शहर को लंबे समय से जाम की समस्या से गुजरना पड़ रहा है, लेकिन अब इस शहर की यह समस्या जल्द ही समाप्त होने वाली है। घुमारवीं शहर में अब फोरलेन वालों ने बाईपास बनाने का सर्वे कर लिया है इसके बाद घुमारवीं को जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। गौरतलब है कि घुमारवीं शहर पुरे प्रदेश में शिक्षा का हब व व्यापारिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। यहां पर प्रदेश भर के छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और व्यापारिक दृष्टि से भी यह शहर काफी उभरा है जिसकी वजह से यहां पर दिन भर लंबा जाम लगा रहता है और इस जाम से निजात पाने के लिए यहां के लोग लम्बे समय से बाईपास की मांग करते आ रहे हैं। इस जाम से लोगों को  मुक्ति मिल सकती हैं क्योंकि एनएच 103 शिमला धर्मशाला  पर प्रस्तावित फोरलेन का कार्य सर्वे लगभग पूरा हो गया है जिसमें घुमारवी शहर को बाईपास मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यह बाईपास कुलारू से होता हुआ पट्टा कलरी के पास निकलेगा। यह  बाईपास जिन गांवों  से  होकर निकलेगा वह कुलारू से शुरू होगा और सोगी, चौवाड़ी, दकड़ी बल्ली गल्याणा, बड्डु, बलोह, पट्टा व कलरी होकर निकलेगा। घुमारवीं के लोगों की यह काफी पुरानी मांग थी कि बाईपास की सुविधा अब घुमारवी के लोगों को मिलनी चाहिए। घुमारवीं शहर व एनएच 103 पर दिन प्रतिदिन बढ़ती ट्रैफिक से आम जन जीवन  भी  अस्त व्यस्त हो गया था। आम लोगों को सड़क पार करना भी किसी खतरे से खाली  नहीं होता तथा हर समय दुर्घटना होने का भय सताता रहता है। घुमारवीें शहर से  दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला रामपुर, रिकांगपियो, जम्मू कटरा व प्रदेश के हर कोने को बस की सुविधा उपलब्ध हैं जिससे ट्रैफिक आए दिन बढ़ती ही जा रही हैं तथा जाम से हर जनमानस परेशान हो जाता था और अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज सांख्यान ने कहा कि शहर  के बाहर से फोरलेन बनने से घुमारवी  के लोग व व्यापारी वर्ग खुश हैं। अगर फोरलेन शहर से होकर निकलता तो कई व्यापारी भाईयों को अपनी दुकानों से हाथ धोना पड़ता। हमने पहले भी स्थानीय प्रशासन से मांग की थी शहर को बाईपास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए जो फोरलेन बनने से शहर के बाशिंदों को मिल जाएगी तथा ट्रैफिक से भी छुटकारा मिल जाएगा। उधर, एनएच के एसडीओ धर्मचंद वर्मा ने कहा कि फोरलेन का जो सर्वे हुआ है उसमे शहर को बाईपास की सुविधा उपलब्ध हैं जो कुलारू के पास से निकलता हुआ पटटा कलरी मे निकलेगा। इसकी ड्राईंग तैयार कर ली गई है तथा शीघ्र ही उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App