चंडीगढ़ में इक्ट्ठे होंगे भाजपा के दिग्गज नेता

By: Dec 6th, 2017 12:02 am

चंडीगढ़— भाजपा से आजकल नाराज चल रहे राष्ट्रीय स्तर के भाजपा नेता यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ शहर की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले हरमोहन धवन के चंडीगढ़ निवास पर आगामी आठ दिसंबर को इक्ट्ठे होंगे। हरमोहन धवन के अनुसार  भाजपा चंद लोगों के इशारे पर चल रही है, इसी बुराई को दूर करने के लिए इस मीटिंग के दौरान चर्चा होगी। यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा की नाराजगी भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से है, वहीं हरमोहन चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर नाराज चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन तीनों नेताओं की मीटिंग किसी खास समीकरण की ओर इशारा कर रही है। हरमोहन धवन मुताबिक भाजपा अब चंद लोगों के इशारों पर चल रही है। यह हम तीनों को सहन नहीं है। पार्टी में इस बुराई को कैसे दूर किया जाए, इस बारे में चर्चा करेंगे। इस दौरे से चंडीगढ़ की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। इस मीटिंग को लेकर पार्टी में धवन कि खिलाफ  पार्टी विरोधी कार्य को लेकर कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App