चीन को पसंद नहीं बड़े पांव

By: Dec 14th, 2017 12:02 am

परंपराओं के नाम पर लोग कुछ भी करने को तैयार होते हैं। खुद तो करते ही हैं साथ ही अपनी आने वाली पीढ़ी को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं। वैसे दुनिया में कई परंपराएं मानी जाती है और उसी के चलते वो सब होता है जो नहीं होना चाहिए। ऐसी ही एक परंपरा  चीन में मानी जाती थी, जिसका नाम था ‘लोटस फीट’ जिसमें चीन के ‘गुइजोहु’ प्रांत की महिलाएं इस परंपरा को सहन करती हैं। इसमें महिलाओं के पैर कस के बांध दिए जाते थे, ताकि वह बढ़ न सकें। इतना ही नहीं, बच्चियों के लिए भी यही परंपरा थी। महिलाओं के पैर छोटे रहें इसलिए कई औजार और जूते बनाए गए थे। अगर पंजों पर मांस ज्यादा होता था, तो उसे काट कर निकाल दिया जाता था। इसको खूबसूरती के तौर पर माना जाता था। माना जाता था कि जिनके पैर छोटे नहीं होते थे उनकी शादी नहीं होती थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App