जलोड़ी बंद… लोगों की बढ़ी दिक्कतें

By: Dec 21st, 2017 12:07 am

बंजार — जलोड़ी जोत पर बर्फबारी होने के बाद दर्रा बंद रहने से जिला के तहत आने वाले आनी, निरमंड, बागीपुल, जाओं, सराहन आदि क्षेत्रों के लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। बता दें कि जलोड़ी जोत पर हुई बर्फबारी से मार्ग बंद है। गौर रहे कि बाहरी सराज की 58 पंचायतों के करीब एक लाख बीस हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही पर विराम चिन्ह लगा हुआ है। बाहरी सराज के लोगों को बार-बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण  दर्रा  बहाल करने के लिए विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक जलोड़ी दर्रा पर गिरी बर्फ  जमी हुई है, जिसे हटाना काफी कठिन बना हुआ है। ऐसे में बाहरी सराज जिला से पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गया है। लोगों को अपने-अपने काम निपटाने के लिए करीब 500 से 700 तक का किराया देकर जिला मुख्यालय में पहुंचना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। हाल ही में जलोड़ी दर्रे पर हुई ताजा बर्फ बारी  लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। हालांकि एनएच-305 के कर्मचारी  जलोड़ी दर्रे को बहाल करने में जुटे हैं। इस बारे में एनएच-305 के सहायक अभियंता अनिल कुमार राणा ने बताया कि विभाग की मशीनरी व कर्मचारियों को दर्रे को बहाल करने का काम युद्ध स्तर पर चला है, जल्द ही दर्रा बहाल होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App