जूते-मोबाइल लगा हाथ

By: Dec 1st, 2017 12:05 am

सोलन  — जौणाजी का रहने वाला 37 वर्षीय कैदारनाथ अचानक से रहस्मयी तरीके से गायब हो गया। पुलिस चार दिनों से डाग सक्वायड के साथ जौणाजी व आसपास के जंगलों की खाक छान रही है। अभी तक पुलिस के हाथ कैदारनाथ के जूते व मोबाइल के आलावा कुछ भी हाथ नहीं लगा है। आशंका जताई जा रही है कि कैदारनाथ की मौत हो गई है, लेकिन मृतक का शव कहां गया यह अभी रहस्य बना हुआ है। जानकारी के अनुसार जौणाजी गांव का रहने वाला कैदारनाथ 26 नवंबर को घर से जंगल घास काटने के लिए गया था। रात्रि करीब आठ बजे कैदारनाथ को साथ लगते जंगल में एक व्यक्ति ने देखा था। कैदार से कुछ ही दूरी पर पीछे से  उसका भाई भी चला हुआ था। दोनों में कैदार अचानक गायब हो गया।  बीते चार दिनों से सोलन पुलिस कैदार की तलाश जौणाजी व आसपास के क्षेत्रों में कर रही है। इस  दौरान पुलिस के हाथ मृतक का मोबाइल व जूते लगे हैं। बुधवार को फोरेंसिक की टीम ने भी निरीक्षण किया, लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग पाए। गुरुवार को भी दिन भर पुलिस का सर्च अभियान जारी रहा। इस दौरान एसपी सोलन मोहित चावला भी मौजूद थे। उन्होंने भी मौके का निरीक्षण किया तथा मामले की गहनता से जांच की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App