डीएवी गोहर में चला शह व मात का खेल

By: Dec 26th, 2017 12:09 am

गोहर (मंडी) — जिला मंडी शतरंज संघ द्वारा गोहर ब्लॉक-प्रथम में ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी गोहर में किया गया। इस दौरान करीब 40 शतरंज खिलाडि़यों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय  डीएवी गोहर के प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में छह राउंड खेले गए। इसमें  राजेंद्र सेन प्रथम, रोहित द्वितीय और सात्विक सोनी तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा चौथे से ग्यारहवें स्थान पर आर्यन वर्मा, ऋत्विक कपूर, दिव्यांश ठाकुर, निशांत ठाकुर, रोहन, निशांत वर्मा, राघव व अंकित रहे।  इस प्रतियोगिता के चीफ  आर्विटर राजकुमार शर्मा  तथा हंसराज ठाकुर, करण शर्मा व अरुण शर्मा आर्विटर रहे। प्रतियोगिता का समापन जिला सचिव देशराज शर्मा ने विजेता खिलाडि़यों का पारितोषिक वितरण के साथ किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस खेल को जिला के अन्य ब्लॉकों में  भी शुरू किया जाएगा।  इस अवसर पर राज्य शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष के नीरज शर्मा, सह सचिव श्याम लाल ठाकुर, सी एंड वी अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा, डा. दायक राम ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर देशराज  शर्मा ने बताया कि आगामी ख्योड़ मेले के दौरान जिला मंडी शतरंज संघ जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता करवाने का विचार कर रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों का सहयोग आपेक्षित रहेगा। इसके अलावा जल्द ही गोहर में ब्लॉक कमेटी का गठन किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App