…तो पागल ने मार डाला प्रवासी

By: Dec 1st, 2017 12:05 am

 कंडाघाट — पर्यटन नगरी चायल अब सुरक्षित नहीं रही है। एक प्रवासी व्यक्ति को बुधवार की रात मौत के घाट उतार दिया गया। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों में भी इस घटना के बाद दहशत है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक पागल व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यदि इस क्षेत्र में गश्त होती, तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था। जानकारी के अनुसार चायल में देश व विदेशों से पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। देर रात तक अकसर पर्यटक इस क्षेत्र में टहलते भी रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना बेहद जरूरी है। हालांकि पुलिस की गश्त इस क्षेत्र में रहती है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में गश्त न होने की वजह से ही बुधवार को प्रवासी की हत्या हुई है। क्षेत्र के लोगों में भी इस बात को लेकर काफी खौफ है। जिस पागल व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा है वह बीते लंबे अरसे से इसी वर्षा शालिका में रहता था। हालांकि उक्त पागल व्यक्ति ने कभी इस प्रकार की हरकत नहीं की, लेकिन हत्या करने के बाद इस पागल व्यक्ति का भी क्षेत्र के लोगों में काफी अधिक खौफ है। चायल के पूर्व प्रधान नवीन कुमार, संजीव शर्मा, वर्तमान चायल प्रधान महेश, मदन शर्मा, उपप्रधान अनिल वर्मा सहित स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चायल में रात्रि के लिए गस्त बढ़ाई जाए। चायल के टैक्सी स्टैंड के पास मिले शव को कहीं तेंदुए ने तो नहीं खाया  है। इसके लिए कंडाघाट पुलिस ने वन्य प्राणी विभाग को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद वन्य प्राणी वन खंड ब्लॉक अधिकारी डा. रोशन चौहान ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।  जांच के दौरान पाया कि उक्त व्यक्ति को तेंदुए द्वारा नहीं खाया गया है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि कुत्तों द्वारा मुंह को नोचा गया हो।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App