दलाईलामा ने लांच की आईफोन ऐप

By: Dec 16th, 2017 12:01 am

मकलोडगंज — तिब्बती धर्मगुरु व आध्यात्मिक नेता दलाईलामा ने  आईओएस ऐप लांच की है। यह ऐप आईफोन यूजर्स के लिए निःशुल्क है। दलाई लामा की मोबाइल ऐप में उनकी यात्रा और शिक्षाओं के साथ का पूरा ब्यौरा दिया जाएगा। दलाईलामा को ट्विटर पर 16 लाख से अधिक अनुयायी फालो करते हैं। दलाईर्लामा की निःशुल्क ऐप केवल आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए है। इस ऐप पर तिब्बती धर्मगुरु की खबरें, वीडियो, फोटो और सूचनाएं उपलब्ध होंगी। इससे पहले धार्मिक आस्था को लेकर 2013 में रोमन कैथोलिक चर्च में पोप की ऐप लांच हुई थी, जिसमें पोप के बारे में जानने व कोई कन्फ्यूजन के लिए ऐप तैयार की गई थी। इसके साथ-साथ ऐप में ही उनके फालोअर उनको ट्रैक कर सकते थे।  इस ऐप में दलाईलामा के बारे में बताया है कि उनका नाम तेंजिन ग्यात्सो है। तिब्बत में जन्म हुआ और सोलह साल की उम्र से ही निर्वासन पर हैं। चीनी अधिकारियों ने तिब्बती विद्रोह में उन्हें प्रताडि़त किया। एक बौद्ध गुरु के रूप में वह दुनिया के प्रमुख धार्मिक गुरुओं में से एक हैं और अन्य धर्मों के लिए अहिंसा और सहनशीलता का लगातार प्रचार करते हैं। 1989 में दलाईलामा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह ऐप 10.3 एमवी की है और इसे आईओएस 10.0 और लेटेस्ट यूजर्स प्रयोग कर सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App