दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

By: Dec 3rd, 2017 12:05 am

 अंब — जिला ऊना के तहत स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी है। इसके चलते ड्यूटी में कोताही बरतने पर पुलिस प्रशासन की ओर से दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। जानकारी के अनुसार जिला के तहत शुक्रवार को पुलिस अधिकारी द्वारा रात के समय स्ट्रांग रूम के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे, लेकिन यहां पर डयूटी पर  तैनात दो पुलिस कर्मी ड्यूटी से नदारद पाए गए। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे, जिसका संबधित अधिकारी ने इन कर्मियों के ड्यूटी पर आने का भी इंतजार किया। अधिकारी के निरीक्षण से अनजान पुलिस कर्मी जब वापस आए तो उनके होश फाख्ता हो गए। पुलिस अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया गया। कोताही के चलते दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया है। पुख्ता सूत्रों की मानें तो इस मामले में दोनों पुलिस कर्मियों से जबावतलबी भी की जा रही है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। वहीं, पुलिस प्रशासन इस मसले पर पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट नहीं कर  रहा है।  उधर, एएसपी दिनेश कुमार ऊना से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस तरह की कोई भी जानकारी होने की बात कही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App