पेंशनर संघ को नई सरकार से आस

By: Dec 31st, 2017 12:05 am

धर्मशाला — हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद अब पेंशनर्ज को भी उनकी लंबित मांगों के पूरे होने की आस बंधी है। अपनी मांगों को नई सरकार के समक्ष रखने के लिए पेंशनर्ज सरकार के प्रतिनिधियों के साथ भी भेंट करेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन भी जल्द ही प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री से मिलकर अपनी मांगों को उनके समक्ष रखेगा। हिमाचल परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को परिवहन मंत्री का कार्यभार संभालने पर बधाई  दी है। संगठन के महासचिव रघुवीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तीन से चार माह तक पेंशन प्रदान नहीं की जाती थी। इतना ही नहीं वर्ष 2015 से अब तक की सभी किस्तें रोक कर रखी गई हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 5, 10 व 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि का भुगतान भी नहीं किया गया।  उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद  इन आदेशों को लागू करने में आनाकानी की गई। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की इन मांगों को परिवहन मंत्री के समक्ष संगठन द्वारा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर प्रदेश परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मुलाकात करेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App