फिर धमाल करेगी अनिल-जूही की जोड़ी

By: Dec 14th, 2017 12:06 am

बालीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर और चुलबुली अभिनेत्री जूही चावला की जोड़ी फिर साथ नजर आएगी। बालीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ नामक फिल्म बनाने जा रही हैं। फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर बाप-बेटी का रोल करेंगे। यह फिल्म एक लोकप्रिय रोमांटिक गाने की लाइन है जो कि अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था। चर्चा यह है कि फिल्म में सोनम की मां का रोल जूही चावला करने वाली हैं। यह अपने जमाने की हिट जोड़ी रही है। इन्होंने कई फिल्में साथ में की हैं, जिनमें लोफर, ‘दीवाना मस्ताना, अंदाज, ‘झूठ बोले कौवा काटे, जैसे नाम शामिल हैं। आखिरी बार दोनों  फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ में नजर आए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App