बच्चों में खून की कमी पर प्रदेश सरकार गंभीर, अब छह माह के मासूम भी पिएंगे आयरन सिरप

By: Dec 13th, 2017 4:37 pm

बिलासपुर — गभर्वती महिलाओं और बच्चों में खून की कमी के चलते प्रदेश सरकार नए साल के दौर में एक नया अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान में बच्चों और गभर्वती महिलाओं को खून की कमी के चलते दवाईयों में कुछ नया फेरबदल किया है। अब छह माह के बच्चों को आयरन सीरप दिया जाएगा। यह सीरप सप्ताह में दो बार दिया जाएगा, जिससे अब छोटी उम्र से बच्चों में खून की कमी नहीं होगी। यहीं नहीं, प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय ने आयरन की गोली में भी फेरबदल किया है। अब आयरन की गोली गुलाबी रंग में आएगी। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होगा। इस अभियान के बारे प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के सभी जिलाओं में नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस अभियान में साधारण महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा, क्योंकि पहले सिर्फ गर्भवती महिलाओं को ही यह गोली दी जाती थी, लेकिन अब साधारण महिलाओं को भी गुलाबी रंग की गोली दी जाएगी।
मानहानि मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू ने दो गवाहों सहित दर्ज करवाए बयान, खनन माफिया को संरक्षण देने का है आरोप
शिमला— खनन माफिया को शह देने के आरोप पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने हमीरपुर के भाई-बहन पर मानहानि का दावा ठोंका है। इस संदर्भ में श्री सुक्खू बुधवार को जिला कोर्ट में पेश हुए और दो गवाहों के साथ अपने बयान दर्ज करवाए। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। सुक्खू ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि उनकी छवि खराब करने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है। उन पर अक्तूबर, 2016 में हमीरपुर के निशु ठाकुर और ईशा ठाकुर ने प्रेस कान्फ्रेंस में खनन माफिया को संरक्षण देने और सैकड़ों कनाल जमीन हड़पने के आरोप जड़े थे। इसके बाद ही सुक्खू ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए निशु ठाकुर और ईशा ठाकुर के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का दावा ठोंका था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App