बाढ़ से नुकसान को रोकने के करें प्रयास

By: Dec 20th, 2017 12:02 am

यमुनानगर – मानसून सीजन में प्रतिवर्ष भारी बरसात व बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए खिजराबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा भंगेडा, वरिष्ठ भाजपा नेता कंवर सिंह देवधर व एसडीएम बिलासपुर नवीन अहुजा, एक्सइएन सिंचाई विभाग हरिदेव कांबोज ने गांव मुजाफत कलां, बनियावाला, शाहजादवाला,  चिक्कन आदि गांवों का मुआयना किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा भंगेडा व प्रशासनिक अधिकारियों के आने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इक्ट्ठे हो गए और ग्रामीणों ने गांव मुजाफत कलां, बनियावाला, टिब्बी अराइयां व शाहजादवाला में बांध बनाने की मांग रखी। ग्र्रामीणों ने बाढ़ राहत कार्य मानसून सीजन से पहले कम्पलीट करवाने की मांग भी रखी, प्रशासनिक अधिकारियों नें कहा कि वे जल्द ही पूरे कार्य की रिपोर्ट बनाएंगे। मौके पर खिजराबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा भंगेडा, कंवर सिंह देवधर, एसडीएम बिलासपुर नवीन अहुजा, बीडीओ जोगेश कुमार, बीडीओ जगाधरी, सिंचाई विभाग एक्सइएन हरिदेव कांबोज, मुजाफतू, अंकित गुप्ता, प्रतिनिधि विजयपाल, सतप्रकाश, इंद्रजीत सिंह आदि सहित अन्य अफसर मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App