बेटी बचाओ पर पेश की लघुनाटिका

By: Dec 31st, 2017 12:10 am

हमीरपुर – सावित्री पब्लिक स्कूल हमीरपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस समारोह में वन विभाग हमीरपुर की डीएफओ प्रीति भंडारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रीति भंडारी व स्कूल अध्यक्ष डेजी शर्मा ने समारोह का शुभांरभ द्वीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल की मुख्याध्यापिका किरण शर्मा ने मुख्यातिथि को शॉल-टोपी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यापिका सरिता ने भाषण के माध्यम से मुख्यातिथि का स्वागत किया। सरस्वती वंदना, वंदेमातरम् व मंत्रोच्चारण से कार्यक्रम का आगाज किया गया। इसके बाद बच्चों द्वारा शिव महिमा भी प्रस्तुत की गई। नन्हें मुनहों द्वारा प्रस्तुत राइमस ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा पंजाबी, पहाड़ी, हरियाणवी, राजस्थानी, गुजराती, बंगाली, घूमर इत्यादि प्रस्तुतियां देकर भारत भ्रमण करवाया। बेटी बचाओ पर लघुनाटिका पेश कर बच्चों ने समाज में मौजूदा परिस्थितियों से रू-ब-रू करवाया। भारतीय सैनिकों को सलाम करते हुए भावभीनी पेशकश भी की गई। स्कूल मुख्याध्यापिका किरण शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से स्कूल की गतिविधियों के बारे में बताते हुए स्कूल के भविष्य प्लान को मुख्यातिथि के समक्ष उजागर किया। बेस्ट स्टूडेंट ऑफ दि इयर तनवी शर्मा को चुना गया। मुख्यातिथि डीएफओ प्रीति भंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम को देखकर कहा कि बच्चों ने बहुत ही बेहतरीन कार्यक्रम पेश किया उसे देखकर उनकी बचपन की यादें ताजा हो गई। उन्होंने कहा कि निरंतर कठिन परिश्रम करने से ही हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्रीति भंडारी ने बच्चों को पेड़ पौधे लगाने के लिए भी प्ररेरित किया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App