भाभियों का चुनावी दंगल

By: Dec 3rd, 2017 12:07 am

अभिनेत्री सौम्या टंडन टेलाविजन धारावाहिक ‘भाबीजी घर पर है’ के आगामी एपिसोड में राजनेता के रूप में दिखाई देंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रेरणा ली है। सौम्या शो में अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे पूरे के खिलाफ  चुनाव मैदान में उतरेंगी। सौम्या ने बताया, मेरी लुक इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी से प्रेरित है। मैं सोनिया गांधी की शैली में बोलना चाहती थी, लेकिन कहानी के अनुरूप यह फिट नहीं था। मैं भविष्य में यह भूमिका निभाना पसंद करूंगी। यह पूछने पर कि यदि वह वास्तविक जीवन में एक राजनीतिज्ञ बन जाएं तो क्या करेंगी। अंगूरी भाभी का जहां चुनाव चिन्ह जहां दिल का निशान है वहीं अनीता ने अपना चुनाव चिन्ह घटिया चुना है। विभूत्ति जी और तिवारी जी अपनी अपनी पत्नियों को छोड़कर अपनी भाभियों के साथ नजर आएंगे। तिवारी जी अनीता भाभी के कैंपेन में जुड़ते हैं, वहीं विभूति नारायण मिश्रा  अंगूरी भाभी को अपना सपोर्ट देते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App