भारत का राष्ट्रीय फूल

By: Dec 24th, 2017 12:05 am

*  भारत का राष्ट्रीय फूल ‘कमल’ है।

* यह वैज्ञानिक रूप से ‘नीलंबियन न्यूसिफेरा’ के नाम से जाना जाता है।

* यह एक पवित्र फूल है और कला और प्राचीन भारत की पौराणिक कथाओं में इसका एक अनूठा स्थान रहा है।

* कमल आदि काल से ही भारतीय संस्कृति का एक शुभ प्रतीक रहा है।

* इसके सांस्कृतिक महत्त्व को दृष्टिगत रखते हुए ही आधुनिक भारत के संस्थापकों द्वारा कमल को भारत के राष्ट्रीय फूल के रूप में प्रतिष्ठापित किया गया।

* कमल के फूल केवल दो रंगों में मिलते हैं। गुलाबी और सफेद।

* कमल तालाबों, पोखरों एवं कीचड़ भरी जगहों में पाया जाता है।

* कमल की पत्तियां सरल और लंबी, खोखली हवा से भरे डंठल जैसी होती हैं, जिससे कि पत्तियों को पानी की सतह पर तैरने में सहयोग मिल सके।

* कमल का डंठल 100 सेमी तक ऊंचा हो सकता है।

* कमल के फूल आकार में बड़े एवं आम तौर पर पानी की सतह से ऊपर दिखाई देते हैं।

* यह एक सुंदर फूल होता है, जो देवत्व, प्रजनन, धन और ज्ञान का प्रतीक है।

* हालांकि मूल रूप से कमल एक भारतीय फूल है, किंतु आजकल यह चीन, जापान, आस्ट्रेलिया, वियतनाम, मिस्र और उष्णकटिबंधीय अमरीका आदि जैसे देशों में भी पाया जाता है।

* अशुद्धता से अछूता, कमल का फूल, दिल और मन की पवित्रता का प्रतीक है।

* हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार कमल धन की देवी ‘लक्ष्मी’ का आसन है।

* हालांकि कमल मुख्य रूप से एक सजावटी पौधे के रूप में माना जाता है और इसका फूल धार्मिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाता है, किंतु इसके कई अन्य उपयोग भी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App