महिलाओं के लिए कांग्रेस लाएगी सबसे बड़ा बदलाव

By: Dec 15th, 2017 12:01 am

शिमला— अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका थीम था ‘आई एम करेज’ इस थीम पर आधारित राष्ट्रीय महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यशाला में सभी राज्यों से आई राज्य अध्यक्षों एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यशाला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला नेगी के नेतृत्व में हुई, जिसमें प्रभा वर्मा, संतोष शर्मा, मीना कश्यप, रीता गुलेरिया, सुमन चैधरी, सरोज नेगी, शकुंतला पांटा, शशि बहल, विद्या नेगी शामिल रहे। कार्यशाला में मीरा कुमार, गीरीजा ब्यास, प्रियंका चतुर्वेदी व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता सेन देश की नेत्रियों ने भी भाग लिया और 33 प्रतिशत आरक्षण के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यशाला में कांग्रेस  कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्य रूप से शिरकत कर महिलाओं की हौसलाफजाई की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सबसे बड़ा बदलाव महिलाओं के लिए होगा और कहा कि कांग्रेस महिलाओं को उनके हक दिला कर रहेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App